BA Semester-5 Paper-1 Fine Arts - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2023
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2803
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

बीए सेमेस्टर-5 पेपर-1 चित्रकला - भारतीय वास्तुकला का इतिहास - सरल प्रश्नोत्तर

प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विषय में आप क्या जानते हैं?

सम्बन्धित लघु उत्तरीय प्रश्न
1. गुप्तकालं की वैष्णव मूर्तियाँ कैसी थीं?
2. गुप्तकाल की बौद्ध प्रतिमाओं का वर्णन कीजिए।

उत्तर -

भारतीय कला के इतिहास में गुप्तकाल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। इसका कारण यह रहा कि इस युग की कलाकृतियाँ शैली एवं सम्पूर्णता, सुन्दरता एवं सन्तुलन जैसे कला तत्त्वों से सुसज्जित हैं। अन्य कलाओं की तरह इस काल में मूर्तिकला का भी सम्यक विकास हुआ। गुप्तकालीन मूर्तिकार मूर्तिकला के मर्मज्ञ थे। उनकी मूर्तियों में गाम्भीर्य, कमनीयता, लालित्य व माधुर्य के दर्शन होते हैं।

गुप्त शासक हिन्दू धर्म के पोषक थे, किन्तु उन्होंने बौद्ध धर्म और जैन धर्म के लिए भी उदारता दिखायी। यद्यपि गुप्तकाल का प्रारम्भिक दौर हिन्दू कला पर जोर देता है जबकि बाद का युग बौद्ध कला का शिखर युग है। दरअसल गुप्त मूर्तिकला की सफलता पूर्व मध्यकाल की प्रतीकात्मक छवि एवं कुषाण काल की कलात्मक छवि के मध्य निर्मित एवं सन्तुलन पर आधारित है। इस काल की मूर्तिकला में शारीरिक सौन्दर्य के स्थान पर आध्यात्मिक सौन्दर्य को प्रधानता दी गयी। जहाँ कुषाण काल में पारदर्शी वस्त्र विन्यास का प्रयोग मांसल सौन्दर्य को प्रकट करने के लिए किया जाता था, वहीं गुप्तकाल में इसका प्रयोग इसे आवृत्त करने के लिए किया जाने लगा। यही कारण है कि गुप्तकालीन मूर्तियों में आद्योपान्त आध्यात्मिकता, भद्रता एवं शालीनता दृष्टिगोचर होती है।

वैष्णव मूर्तियाँ - गुप्त धर्म से ब्राह्मण थे और उनकी भक्ति विशेष रूप से विष्णु में थी। अतः उनके समय में भगवान विष्णु की बहुसंख्यक प्रतिमाओं का निर्माण किया गया। मथुरा, देवगढ़ तथा एरण से प्राप्त मूर्तियाँ उल्लेखनीय हैं। इस काल की विष्णु मूर्तियाँ चतुर्भुजी हैं। उनके सिर पर मुकुट, गले में हार तथा कैयूर एवं कानों में कुण्डल दिखाया गया है। प्रलम्बबाहु ( लटकती हुई भुजाओं वाली) मूर्ति का केवल धड़ भाग ही अवशिष्ट है। यह चतुर्भुजी है, जिसमें अलंकृत मुकुट, कानों में कुण्डल, भुजाओं पर लटकती हुई वनमाला, गले में ग्रैवेयक आदि का अंकन अत्यन्त कलापूर्ण है।

वस्तुतः अवशिष्ट गुप्त मन्दिर मूर्तिशिल्प की दृष्टि से अत्यन्त समृद्ध हैं। इस प्रसंग में देवगढ़ के दशावतार मन्दिर का विशेष रूप से उल्लेख करना अभीष्ट होगा। इस मन्दिर की दीवार पर शेषनाग की शैय्या पर विश्राम करते हुए विष्णु का अंकन है। उनकी नाभि से निकलते हुए कमल पर ब्रह्म, ऊपर आकाश में नन्दी पर सवार शिव-पार्वती, मयूर पर कार्तिकेय तथा ऐरावत पर इन्द्र को दिखाया गया है। बैठी हुई लक्ष्मी विष्णु का पैर दबा रही हैं। विष्णु के इस रूप को अनन्तशायी अथवा शेषशायी कहा गया है। कनिंघम के शब्दों में, मूर्तियों का चित्रांकन सामान्यतः ओजपूर्ण है तथा अनन्तशायी विष्णु का रेखांकन तो न केवल सहज, अपितु मनोहर और मुद्रा गौरवपूर्ण है।

उदयगिरी से इस काल की बनी हुई एक विशाल प्रतिमा प्राप्त हुई है। इसके पार्श्व भाग में बने हुए दृश्यों में मकर एवं कच्छप की सवारी में गंगा तथा यमुना की आकृतियाँ उत्कीर्ण हैं। इसमें वाराह को पृथ्वी को दाँतों में उठाते हुए दिखाया गया है। ए०एल० बाशम के शब्दों में, " वह गम्भीर भावना, जिसने इस आकृति के निर्माण की प्रेरणा, इसे संसार की कला में सम्भवतः एकमात्र पशुवत् मूर्ति का स्थान प्रदान करती है जो आधुनिक काल के मनुष्य को एक सच्चा धार्मिक सन्देश देती है।"

शिवलिंग मूर्तियाँ - विष्णु के अतिरिक्त इस काल की बनी शैव मूर्तियाँ, लिंग तथा मानवीय दोनों रूपों में ही मिलती हैं। लिंग में ही शिव के एक अथवा चार मुख बना दिए गये हैं। इस प्रकार के लिंग मथुरा, भीटा, कौशाम्बी, कमरदण्डा, खोह, भूमरा आदि स्थानों से मिले हैं। इन मूर्तियों को 'मुखलिंग' कहा जाता है। इनमें शिव के सिर पर जटाजूट, गले में रूद्राक्ष की माला तथा कानों में कुण्डल है। ध्यानावस्थित शिव के नेत्र अधखुले हैं तथा उनके होठों पर मन्द मुस्कान है। जटाजूट के ऊपर अर्धचन्द्र विराजमान है। इन मुखलिंगों की रचना आकर्षक एवं कलापूर्ण है। शिव के अर्द्धनारीश्वर स्वरूप की मूर्तियों का निर्माण सर्वप्रथम इसी काल में हुआ। अर्द्धनारीश्वर रूप की दो मूर्तियाँ मथुरा संग्रहालय में सुरक्षित हैं।

बुद्ध मूर्तियाँ - गुप्तकालीन मूर्तिशिल्प में बुद्ध धर्म का शान्ति आदर्श अत्यन्त भव्यता से बुद्ध की मूर्तियों में अभिव्यक्त हुआ है। उनके चेहरे की भाव मुद्रा और मुस्कान उस परम समरसता की अनुभूति को दर्शाती है, जिसे उस महाज्ञानी ने प्राप्त किया था। इन मूर्तियों के शिल्प की हर रेखा में सौन्दर्य और भाव का परम्परागत स्वरूप दिखाया गया है। बुद्ध की मूर्तियाँ मथुरा और सारनाथ से मिली हैं।

बौद्ध मूर्तियाँ अभय, वरद, ध्यान, भूमिस्पर्श, धर्मचक्र प्रवर्तन आदि मुद्राओं में हैं। इनमें सारनाथ की दृष्टि मूर्ति अत्यधिक आकर्षक है। इसमें बुद्ध पद्मासन में विराजमान हैं तथा उनके सिर पर अलंकृत प्रभामण्डल है। उनके बाल घुंघराले तथा कान लम्बे हैं। उनकी दृष्टि नासिका के अग्रभाग पर टिकी है। यह धर्मचक्र प्रवर्तन मुद्रा में है। वस्तुतः कलाकारों को बुद्ध के शान्त तथा निःस्पृह भाव को व्यक्त करने में अद्भुत सफलता मिली है।

पाषाण के अतिरिक्त इस काल में धातुओं से भी बुद्ध मूर्तियाँ बनायी गयीं। गुप्तकाल की अनेक काँसे और ताँबे की आकृतियाँ उपलब्ध हैं, जिनमें से अधिकांश बौद्ध हैं। इनमें सुल्तानगंज (बिहार) की मूर्ति विशेष रूप से उल्लेखनीय है। सुल्तानगंज से प्राप्त बुद्ध की प्रतिमा लगभग साढ़े सात फुट ऊँची है जो अब बरमिंघम के संग्रहालय में सुरक्षित है। ताम्र निर्मित इस मूर्ति में है। संघाटि का घेरा पैरों तक लटक रहा है। यह मूर्ति भी अत्यन्त सजीव तथा प्रभावशाली है। यह एक सुन्दर आकृति है जो पारदर्शक अँगरखा पहने हैं।

उस काल की अन्य कृतियों के समान यह भी यथार्थ विवरण है। अनुपात की ओर ध्यान आकृष्ट कराकर नहीं, अपितु थोड़े से उठे हुए शरीर की चेष्टाओं की भावना, अँगरखे के किनारों को धीरे से स्पर्श करती हुई सुकुमार उँगलियों तथा कोमल रचना द्वारा सजीवता की भावना प्रदर्शित करती है। गुप्तकालीन मूर्तिकला के प्रमुख केन्द्र मथुरा, सारनाथ और पाटलिपुत्र थे।

गुप्तकालीन धार्मिक सहिष्णुता के वातावरण में कुछ जैन तीर्थंकरों की प्रतिमाएँ भी गढ़ी गयीं जो शिल्प की दृष्टि से उच्चकोटि की हैं। यह ध्यान मुद्रा, अजानवाहु एवं नग्न हैं। इनके हथेली तथा तलवों पर धर्मचक्र एवं भौहों के बीच उर्णा की आकृति बनाई गयी है। इनके उष्णीश सुन्दर एवं आकर्षक हैं तथा प्रभामण्डल में विशेष अलंकरण है।

तीर्थंकर मूर्तियों में बिहार के चौसा से प्राप्त तीर्थकर आदिनाथ की धातु निर्मित मूर्ति उल्लेखनीय है। स्कन्दगुप्त कालीन कहाँवर ( देवरिया जिला) से प्राप्त स्तम्भ के ऊपरी भाग पर चार 'जिन' मूर्तियाँ तथा नीचे पार्श्वनाथ का चित्रण मिलता है। राजगृह, देवगढ़, बेसनगर आदि से भी कुछ जैन मूर्तियाँ पूर्ण या खण्डित अवस्था में मिलती हैं।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- 'सिन्धु घाटी स्थापत्य' शीर्षक पर एक निबन्ध लिखिए।
  2. प्रश्न- मोहनजोदड़ो व हड़प्पा के कला नमूने विकसित कला के हैं। कैसे?
  3. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की खोज किसने की तथा वहाँ का स्वरूप कैसा था?
  4. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की मूर्ति शिल्प कला किस प्रकार की थी?
  5. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के अवशेष कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  6. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का पतन किस प्रकार हुआ?
  7. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता के चरण कितने हैं?
  8. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता का नगर विन्यास तथा कृषि कार्य कैसा था?
  9. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की अर्थव्यवस्था तथा शिल्पकला कैसी थी?
  10. प्रश्न- सिन्धु घाटी सभ्यता की संस्थाओं और धार्मिक विचारों पर लेख लिखिए।
  11. प्रश्न- प्राचीन भारतीय वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  12. प्रश्न- भारत की प्रागैतिहासिक कला पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए।
  13. प्रश्न- प्रागैतिहासिक कला की प्रविधि एवं विशेषताएँ बताइए।
  14. प्रश्न- बाघ की गुफाओं के चित्रों का वर्णन एवं उनकी सराहना कीजिए।
  15. प्रश्न- 'बादामी गुफा के चित्रों' के सम्बन्ध में पूर्ण विवरण दीजिए।
  16. प्रश्न- प्रारम्भिक भारतीय रॉक कट गुफाएँ कहाँ मिली हैं?
  17. प्रश्न- दूसरी शताब्दी के बाद गुफाओं का निर्माण कार्य किस ओर अग्रसर हुआ?
  18. प्रश्न- बौद्ध काल की चित्रकला का परिचय दीजिए।
  19. प्रश्न- गुप्तकाल को कला का स्वर्ण काल क्यों कहा जाता है?
  20. प्रश्न- गुप्तकाल की मूर्तिकला पर एक लेख लिखिए।
  21. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विषय में आप क्या जानते हैं?
  22. प्रश्न- गुप्तकालीन मन्दिरों में की गई कारीगरी का वर्णन कीजिए।
  23. प्रश्न- गुप्तकालीन बौद्ध मूर्तियाँ कैसी थीं?
  24. प्रश्न- गुप्तकाल का पारिवारिक जीवन कैसा था?
  25. प्रश्न- गुप्तकाल में स्त्रियों की स्थिति कैसी थी?
  26. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला में किन-किन धातुओं का प्रयोग किया गया था?
  27. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के विकास पर प्रकाश डालिए।
  28. प्रश्न- गुप्तकालीन मूर्तिकला के केन्द्र कहाँ-कहाँ स्थित हैं?
  29. प्रश्न- भारतीय प्रमुख प्राचीन मन्दिर वास्तुकला पर एक निबन्ध लिखिए।
  30. प्रश्न- भारत की प्राचीन स्थापत्य कला में मन्दिरों का क्या स्थान है?
  31. प्रश्न- प्रारम्भिक हिन्दू मन्दिर कौन-से हैं?
  32. प्रश्न- भारतीय मन्दिर वास्तुकला की प्रमुख शैलियाँ कौन-सी हैं? तथा इसके सिद्धान्त कौन-से हैं?
  33. प्रश्न- हिन्दू मन्दिर की वास्तुकला कितने प्रकार की होती है?
  34. प्रश्न- जैन धर्म से सम्बन्धित मन्दिर कहाँ-कहाँ प्राप्त हुए हैं?
  35. प्रश्न- खजुराहो के मूर्ति शिल्प के विषय में आप क्या जानते हैं?
  36. प्रश्न- भारत में जैन मन्दिर कहाँ-कहाँ मिले हैं?
  37. प्रश्न- इंडो-इस्लामिक वास्तुकला कहाँ की देन हैं? वर्णन कीजिए।
  38. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला के लोकप्रिय उदाहरण कौन से हैं?
  39. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला की इमारतों का परिचय दीजिए।
  40. प्रश्न- इण्डो इस्लामिक वास्तुकला के उत्कृष्ट नमूने के रूप में ताजमहल की कारीगरी का वर्णन दीजिए।
  41. प्रश्न- दिल्ली सल्तनत द्वारा कौन सी शैली की विशेषताएँ पसंद की जाती थीं?
  42. प्रश्न- इंडो इस्लामिक वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  43. प्रश्न- भारत में इस्लामी वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  44. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला में हमें किस-किसके उदाहरण देखने को मिलते हैं?
  45. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक वास्तुकला को परम्परा की दृष्टि से कितनी श्रेणियों में बाँटा जाता है?
  46. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स के पीछे का इतिहास क्या है?
  47. प्रश्न- इण्डो-इस्लामिक आर्किटेक्ट्स की विभिन्न विशेषताएँ क्या हैं?
  48. प्रश्न- भारत इस्लामी वास्तुकला के उदाहरण क्या हैं?
  49. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  50. प्रश्न- मुख्य मुगल स्मारक कौन से हैं?
  51. प्रश्न- मुगल वास्तुकला के अभिलक्षणिक अवयव कौन से हैं?
  52. प्रश्न- भारत में मुगल वास्तुकला को आकार देने वाली 10 इमारतें कौन सी हैं?
  53. प्रश्न- जहाँगीर की चित्रकला शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  54. प्रश्न- शाहजहाँ कालीन चित्रकला मुगल शैली पर प्रकाश डालिए।
  55. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की विशेषताएँ बताइए।
  56. प्रश्न- अकबर कालीन मुगल शैली की विशेषताएँ लिखिए।
  57. प्रश्न- मुगल वास्तुकला किसका मिश्रण है?
  58. प्रश्न- मुगल कौन थे?
  59. प्रश्न- मुगल वास्तुकला की मुख्य विशेषताएँ क्या हैं?
  60. प्रश्न- भारत में मुगल साम्राज्य की स्थापना कैसे हुई? तथा अपने काल में इन्होंने कला के क्षेत्र में क्या कार्य किए?
  61. प्रश्न- राजस्थान की वास्तुकला का परिचय दीजिए।
  62. प्रश्न- राजस्थानी वास्तुकला पर निबन्ध लिखिए तथा उदाहरण भी दीजिए।
  63. प्रश्न- राजस्थान के पाँच शीर्ष वास्तुशिल्प कार्यों का परिचय दीजिए।
  64. प्रश्न- हवेली से क्या तात्पर्य है?
  65. प्रश्न- राजस्थानी शैली के कुछ उदाहरण दीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book